समान नागरिक संहिता पर परिचयात्मक बैठक में होगा मंथन, दुर्ग में 8 और राजनांदगांव में 9 सितंबर को आयोजन

समान नागरिक संहिता पर परिचयात्मक बैठक में होगा मंथन, दुर्ग में 8 और राजनांदगांव में 9 सितंबर को आयोजन

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोर्ट-यूसीसी) लागू करने तथा इसका प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से गठित उच्च स्तरीय समिति के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के जिलों के लिए समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में यूसीसी के प्रावधानों और प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श हेतु दो दिवसीय बैठकों की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इस कड़ी में पहली बैठक 08 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित होगी, जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरी बैठक 09 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में रखी गई है, जिसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने सुचित किया गया है।