मटकी फोड़ने उमड़ा जनसैलाब, कृष्ण भक्ति से सराबोर हुआ रसमडा; विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग/ ग्राम रसमडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दही हांडी का उत्सव नटखट कान्हा की माखन चुराने वाली बाल लीलाओं की मधुर स्मृतियों को जीवंत करता है। दही हांडी केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामूहिकता, साहस, एकता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रेम, सद्भाव और संस्कारों से समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
दही हांडी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने लिया हिस्सा
दही हांडी प्रतियोगिता में खुर्सुल, नगपुरा, रसमडा, सिलोदा और थनौद की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में ग्राम थनौद की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सुरही लोक कला मंच द्वारा लोक संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य नंदू साहू, जिला मंत्री गिरेश साहू, सरपंच मोतीम निषाद, महामंत्री चेतन साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू यादव, नंदू निर्मलकर, गुड्डू निषाद, पूर्व सरपंच नारायण साहू, देव प्रसाद साहू, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी साहू, बीसाखा साहू, त्रिभुवन साहू, राजेश यादव, रूप सिंह साहू, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव, सुभाष निर्मलकर, मोंटू निर्मलकर, गांधी साहू, तूफान निषाद, अमन यादव, मनीष देवदास, तामेश्वर साहू, संतोष निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।