छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) ने 08 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत राष्ट्रपति ने संतोष शर्मा, श्रीमती सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।
इन तीनों की नियुक्ति संबंधित पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि तीनों नवनियुक्त न्यायाधीश अपने-अपने कार्यालय का कार्यभार संभालने के साथ ही पद ग्रहण करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।