‘डाइट’ ने समय सीमा मे पूरा किया डी. एलएड  मूल्यांकन

‘डाइट’ ने समय सीमा मे पूरा किया डी. एलएड  मूल्यांकन

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी दुर्ग में डी.एलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा का केंद्रीय मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा मे पूरा कर लिया गया।  
17जून से प्रारम्भ केंद्रीय मूल्यांकन कार्य बोर्ड द्वारा नियुक्त प्राचार्य पदेन मूल्यांकन केंद्र अधिकारी  प्रभात  मरकले के मार्गदर्शन में 28 जून को पूरा हुआ।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा केंद्र को लगभग 17 हजार कॉपियां मूल्यांकन करने दी गई थी। 
जिसमें शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और निजी महाविद्यालय के लगभग 30 से 40  सहायक प्राध्यापकों द्वारा मूल्यांकन कार्य किया गया। मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्राचार्य के आदेशानुसार सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी संध्या शर्मा, जनरल सुपरवाइजर हेमंत साहू  सुपरवाइजर सत्येंद्र शर्मा हेड वैल्यूअर डॉ नीलम दुबे, डिप्टी वैल्यूअर डॉ वंदना सिंह,संदीप दुबे,सुषमा हिरवानी,आभा वर्मा,वेद डडसेना और संबंधित लिपिक शशांक मेश्राम को नियुक्त किया गया था। इन्होंने समस्त मूल्यांकन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।