पेपर लीक के खिलाफ सरकार सख्त, प्रधानमंत्री ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की
नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि नीट सहित पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। 21 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता भी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे थे।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे से राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ सहित कुल 16 स्टेशनों का संचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया था। बाद में शाम को स्थिति सामान्य होने पर सभी स्टेशनों का संचालन पुनः शुरू कर दिया गया।
इससे पहले बुधवार रात लगभग 8:30 बजे जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस स्थित टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले