धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, बोले– 'झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए'
नई दिल्ली/शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन सामने आया है. प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए. CJP फाउंडर ने कहा, ‘कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. लेकिन इस्तीफा हुआ है. कहते थे कब तक बैठोगे. 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा. लेकिन सरकार झुक गई. क्या कहते थे कि क्रांति नहीं होगी. लेकिन क्रांति हो गई.’ अभिजीत दीपके और उनके समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं. विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल हैlअभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से कहा ‘जब मैं अमेरिका से निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.’ अभिजीत दीपके और उनके साथी फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं. इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ-साथ एक लेटर भी शेयर किया हैl