गले में सांप डालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, कांकेर में वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

गले में सांप डालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, कांकेर में वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

कांकेर/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान देवजीत सरकार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 8 वर्षों से सांपों का रेस्क्यू करने का काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान एक सांप ने उसे काट लिया।सांप के काटने के बाद देवजीत ने उसी सांप को गले में डाल लिया और बाइक से करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचा। इसका उद्देश्य डॉक्टरों को यह बताना था कि उसे किस सांप ने काटा है, ताकि उसके आधार पर सही इलाज किया जा सके।राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। घटना के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।