दुर्ग : नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार सिगरेट जब्त

दुर्ग : नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 हजार सिगरेट जब्त

दुर्ग /दुर्ग पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली सिगरेट उत्पाद बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली सिगरेट, जिनकी कीमत करीब 2.07 लाख रुपये है, बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ के लिए वास्तविक उत्पाद से मिलती-जुलती पैकेजिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट का विक्रय किया जा रहा था। ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि से मिली सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने 11 अगस्त को SSD TRADERS में कार्रवाई की। मामले में अपराध क्रमांक 440/2026 के तहत धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में विशाल जसवानी (36), निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। जब्त सामग्री में GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित 24 बंडल में 12,000 सिगरेट और 12 बंडल में 6,000 सिगरेट शामिल हैं। दोनों प्रकार के पैकेट पर MRP 115 रुपये और QR नंबर 8901725176518 अंकित पाया गया। पुलिस ने नकली उत्पादों की जप्ती, आरोपियों की गिरफ्तारी और आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।