तितुरडीह के उत्कल दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, युवाओं ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

तितुरडीह के उत्कल दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, युवाओं ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

दुर्ग। नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 के दुर्गा पूजा पंडाल में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कल महारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान उत्कल युवा समिति  के युवाओं ने शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव का आत्मीय स्वागत किया तथा उत्कल समाज की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक उत्कल स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर युवाओं ने समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।इस अवसर पर अभिषेक टंडन, प्रिंस, पीयूष टंडन, अर्जुन सोना, नीरज बॉय, दिग्विजय तांडी, मुकेश कुमार, सुभाष सोना, रोहित महानंद, ओंस टोबा, बलराम कुमार, सूरज, मुकेश टंडन एवं निकेश तांडी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 ने सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्कल समाज की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।