दशहरा नवरात्रि पर्व पर उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई ने बांटा लोन का चैक , खातेदारी का चेहरा खिला
भिलाई नगर/किसी भी व्यक्ति को उसके जरूरत के समय पैसा मिल जाए तो उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहता चेहरे में संतुष्टि के भाव के साथ धन्यवाद का मीठी मुस्कान दिखाई देता है ।उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित पिछले 10 वर्षों से दशहरा , नवरात्रि पर्व पर समिति के खातेधरियो को चेक वितरण कर उन्हें खुशी देता आ रहा है, खाताधारी श्रीमती निर्मला नायक देवबलौदा भिलाई 3 निवासी को ₹60000 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया इस तरह साख समिति ने अन्य खातेदारियों को भी पिछले दिनों लगभग 1,25000 रुपए का चेक का वितरण किया गया । उन्नति महिला सहकारी साख समिति की अध्यक्षा श्रीमती कौसर खान ने साख समिति के कार्यों को जानकारी देते हुए कहा की उन्नति महिला सहकारी साख समिति महिलाओं के द्वारा संचालित साख समिति है इसमें महिलाओं को काम कागज़ी कार्रवाई में लोन प्रदान किया जा रहा है संस्था के सदस्यों को उन्हें आकस्मिक लोन के साथ पारिवारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लोन का वितरण भी किया जा रहा है । समाज सेवी एवं पत्रकार इस्माईल खान ने चेक प्रदान करते हुए सदस्यों से कहा कि उन्नति महिला सहकारी साख समिति द्वारा महिलाओं में " बचत की भावना ' के विकास को बढ़ावा देने पर कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि आज की बचत भविष्य की खुशी होता है महिलाओं को घर के आर्थिक परेशानी पर आर्थिक सहयोग लिया जाता है ,क्योंकि महिलाओं में पैसा को बचत करने का नैसर्गिक प्रबंधन होता है, बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बचत की भावना को बढ़ाना देना चाहिए, साख समिति सदस्यों को आर्थिक सहयोग के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के मिशन पर कार्य कर रहा है । साख समिति द्वारा महिला स्वरोजगार की स्थापना एवं प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वयं के रोजगार स्थापना में सहयोग कर रहा है ।
चेक वितरण कार्यक्रम में उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित के प्रबंधक श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती,संचालक उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे, रेखा दास,प्रतिमा पारधी,रेहाना खातून,रीना ऊके , सुनीता ताम्रकार,समृद्धि ताम्रकार,सुनीता कुमारी ,रजनी मेहर ,अवध विश्वकर्मा, एवं स्टाप पिंकी मानिकपुरी सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित हुए।