दुर्ग भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज ठाकरे ने 58 सदस्यीय टीम की घोषणा की; महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

दुर्ग भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज ठाकरे ने 58 सदस्यीय टीम की घोषणा की; महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

दुर्ग/भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की सहमति से जिला एनजीओ प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सिंह एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू के निर्देशन में गठित इस कार्यकारिणी में सहसंयोजक, मीडिया, आईटी सेल, सोशल मीडिया, कार्यालय, कोषाध्यक्ष एवं मन की बात प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही 58 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार जिला सहसंयोजक के रूप में मोगरा देशमुख, श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती ललिता सिंह, श्रीमती निका पांडेय, श्रीमती रूपेश्वरी साहू एवं निरंजन जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कोषाध्यक्ष सतीश यादव, जिला कार्यालय सहप्रभारी किशोर कन्नौज, मीडिया प्रभारी सतीश बंजारे, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णमूर्ति आर्य एवं हिमांशु साहू आर्य, आईटी सेल प्रभारी धर्मराज रावत तथा सहप्रभारी भास्कर भट्टाचार्य नियुक्त किए गए हैं। वहीं मन की बात प्रभारी इंद्रपाल कौर एवं सहप्रभारी श्रीमती मीरा वर्मा को बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती शीला वाघमारे, श्रीमती रुक्मणी चतुर्वेदी, श्रीमती चंद्र कल्याण मिश्रा, देवाशीष घोष, कमलेश मंडलोई, विनोद राय, पवन वैष्णव, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती रुक्मणी मजूमदार, आरती शर्मा, श्रीमती लता मानिकपुरी, श्रीमती विद्या प्रकाश कुंभकार, अरुण सावरकर, पार्वती, बालूराम वर्मा, अभिषेक टंडन, प्रशांत क्षीरसागर, रवि सोनी एवं संजय वासु सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
भाजपा कार्यालय दुर्ग में कार्यकारिणी गठन की घोषणा करते हुए जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने बताया कि देश के सभी 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि दुर्ग जिला एनजीओ प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी भी जिले के गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देगी। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, ऋण दिलाने में सहयोग करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक 4 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे भाजपा कार्यालय, जिला दुर्ग में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के साथ प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश सिंह एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।