दुर्ग ग्रामीण में विकास की रफ्तार तेज: ललित चंद्राकर की पहल पर सड़क निर्माण के लिए ₹3150 लाख मंजूर

दुर्ग ग्रामीण में विकास की रफ्तार तेज: ललित चंद्राकर की पहल पर सड़क निर्माण के लिए ₹3150 लाख मंजूर

दुर्ग /दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक  ललित चंद्राकर के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में दुर्ग जिले के लिए ₹3150.00 लाख की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण और विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है। ये कार्य क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा, "यह बजट दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का धन्यवाद् ज्ञापित करता हूं आपके मार्ग दर्शन से हमारा प्रदेश व क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों में शामिल कार्य 
. *बांधा तालाब नगपुरा साहेब पारा से अंजनिया अंजोरा पहुंच मार्ग*: लंबाई 3.00 कि.मी. का निर्माण कार्य, भोथली से तिरगा पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 कि.मी. का जीर्णोद्धार एवं मजबूतीकरण कार्य, और पंचायत निकुम से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण मार्ग अटल चौक से गोडेला मोड़ तक लंबाई 3.00 कि.मी. के लिए ₹280.00 लाख का प्रावधान।
*नगपुरा से अंजोरा डाबा मार्ग निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित*: लंबाई 2.90 कि.मी. के लिए ₹270.00 लाख का प्रावधान।
*मुख्य मार्ग से बाल संप्रेषण गृह, एन.सी.सी. 37 बटालियन एवं हाईस्कूल पुलगांव, पहुंच मार्ग पुल पुलिया सहित*: लंबाई 2.00 कि.मी. के लिए प्रावधान।
*जैन मंदिर के बाजू से बोरई गनियारी मार्ग से बाबा देवता तक पहुंच मार्ग पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य*: लंबाई 1.50 कि.मी. के लिए ₹140.00 लाख का प्रावधान।
*दुर्ग शहर के कोटनी नगपुरा पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पुल पुलिया सहित*: लंबाई 10.00 कि.मी. के लिए ₹480.00 लाख का प्रावधान।
 *चंदखुरी से शिवनाथ नदी मार्ग का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित*: लंबाई 6.50 कि.मी. के लिए ₹480.00 लाख का प्रावधान।
*निकुम खुर्सीपार भोथली मार्ग लंबाई 6.00 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य*: ₹480.00 लाख का प्रावधान।
 *ग्राम कोनारी भरदा अलबरस निकुम मार्ग का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लंबाई 10.40 कि.मी.*: ₹400.00 लाख का प्रावधान।
*बोरई से भरदाडीह (मनगट्टा) मार्ग लंबाई 4.00 कि.मी. में निर्माण कार्य*: ₹380.00 लाख का प्रावधान।
*थनौद गौठान से बुढ़ार नदी तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.70 कि.मी.*: प्रावधान।
 *बोरई मनगट्टा मार्ग निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित लंबाई 2.40 कि.मी.*: ₹240.00 लाख का प्रावधान।
 *थनौद कोलिहापुरी मार्ग लंबाई 4.80 कि.मी. का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य*: ₹240.00 लाख का प्रावधान।