श्रीमती अल्का बाघमार एक बेहतर महापौर दुर्ग के लिए साबित होंगी:जिला महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री:स्वेता बख्शी
दुर्ग।भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार को लगातार वार्डो के जन संपर्क अभियान में नागरिको से मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद मिल रहा है।पूर्व जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती स्वेता बक्शी ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और 60 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी सभी को शुभकामनाएं प्रदान करती हूं।जिला महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री श्रीमती श्वेता बक्शी ने कहा मतदान से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया वार्ड 21 से श्रीमती विद्यावती सिंह जी निर्विरोध पार्षद चुनी गईं है।उन्होंने कहा महापौर प्रत्याशी को नगर निगम में पार्षद सहित पार्षद के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा।श्रीमती श्वेता बक्शी ने कहा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है।
उन्होंने कहा महापौर प्रत्याशी श्रीमति अल्का बाघमार एक अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। श्रीमती अल्का बाघमार एक बेहतर महापौर दुर्ग के लिए साबित होंगी।मतदाताओं ने किया भाजपा को वोट देने का वादा,जन संपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार को अपार जन समर्थन मिल रहा है।नागरिको ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार एवं वार्डो में भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन के साथ वोट देने का वादा किया।
उन्होंने कहा हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 2 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व जो-जो वादे किए थे, वह एक साल में ही मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके वादों को पूरा करने का काम किया है इसलिए जनता का विश्वास और प्यार भाजपा के साथ है।
जिला महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री श्रीमती श्वेता बक्शी ने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि वह नगरीय निकाय चुनाव में और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी।नगर निगम में तो सिर्फ 8 से 9 दिन का समय है। हम सभी एकसाथ मिलकर प्रत्येक घर में भाजपा ध्वज फहराएंगे।