छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पास्टर ने हिन्दुओं को बताया शैतान, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  जिले में पास्टर ने हिन्दुओं को बताया शैतान, FIR दर्ज

बिलासपुर। जिले में जोरों पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। डरा-धमकाकर, नौकरी का लालच देकर और चिकन-मटन खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बेरोजगार, गरीब और महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव का है। संबलपुरी के रहने वाले उत्तरा कुमार साहू के मुताबिक उनके परिवार और ससुरालवालों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, लेकिन वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता। इसके बावजूद घर में आकर पास्टर संतोष मोसेस और उसकी पत्नी अनु मोसेस जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद को खाने वालों को शैतान बताते हैं।