नए मंत्रियों के नाम का ऐलान संभव, बीजेपी नेता शिवप्रकाश आज रायपुर में लेंगे बैठक

नए मंत्रियों के नाम का ऐलान संभव, बीजेपी नेता शिवप्रकाश आज रायपुर में लेंगे बैठक

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश आज भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। बताया गया है कि शिवप्रकाश बुधवार को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की मिलेंगे, फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जबकि शाम को नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। बता दें कि साय कैबिनेट का विस्तार दो-तीन दिन में होने की संभावना है। साय कैबिनेट में वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 11 मंत्री हैं। दो मंत्रियों के पद खाली हैं। इन्हीं पदों को भरने की कवायद चल रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश आज रायपुर में ​वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेने के बाद मंत्रियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।