सुबह-सुबह दुर्ग आदर्श नगर चौक में हुआ सड़क हादसा, ऑटो के परखच्चे उड़े, तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर

सुबह-सुबह दुर्ग आदर्श नगर चौक में हुआ सड़क हादसा, ऑटो के परखच्चे उड़े, तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर

दुर्ग। दुर्ग में सुबह सुबह एक सड़क हादसे में आटो में सवार होकर सफाई का काम करने जा रही 8 सफाई कर्मी महिलाएं और आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।दुर्घटना शुक्रवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे की है। चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं। वो लोग एक आटो में आए। सुबह 6 बजे आटो ने एक सफाई कर्मी को दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा। इसके बाद उसने आटो को सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा।इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और आटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए, लेकिन आटो चाल और उसमें सवाल महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।