अंबेडकर जयंती पर भिलाई में सेवा का संदेश, वंचितों को कराया गया भोजन

अंबेडकर जयंती पर भिलाई में सेवा का संदेश, वंचितों को कराया गया भोजन

भिलाई। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति रेलवे संगठन शाखा विद्युत लोको शेड भिलाई की ओर से गरीब और वंचित समुदाय को पावर हाउस भिलाई में एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन में भरपेट भोजन कराया गया। इस अन्नदान कार्यक्रम में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष जी. चंद्रशेखर, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश डोंगरे, मंडल सह सचिव विजय मूर्मू, शाखा अध्यक्ष ठंडी राम मीणा, शाखा सचिव संजय कुमार मेश्राम, शाखा कोषाध्यक्ष रवि कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राज कुमार, शाखा उपाध्यक्ष संजय कुमार, शाखा कार्यालय सचिव अजय तांती ,अनूप शिखर, हेमराम, दीपक कुमार और जे.डी. खान की उपस्थिति रही।