विधायक की पहल: मदरसे में निर्माण कार्य के साथ प्रतिभाओं का सम्मान

विधायक की पहल: मदरसे में निर्माण कार्य के साथ प्रतिभाओं का सम्मान

भिलाई। सैय्यदी मदरसा एकता नगर में स्थानीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा में विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने होनहार बच्चों का इस्तकबाल भी किया। इस मदरसे में विधायक निधि से ₹10 लाख की राशि से निर्माण कार्य होना है। इसकी शुरूआत विधायक कोर्सेवाड़ा व अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान विधायक कोर्सेवाड़ा ने सय्यदी ट्यूशन में पढ़ने वाली फरहत परवीन के सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 93.2% लाने पर ₹10 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने यहां सैय्यदी ट्यूशन के दो और छात्रों को ₹10000 देने की घोषणा की। उन्होंने यहां पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, चरोदा भाजपा अध्यक्ष ए गौरी शंकर, पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे, रामकुमार साहू, टी रामना, हाजी मुनीर अहमद शाह, हाजी हामिद खान अशरफी, अब्दुल सत्तार, मस्जिद कमेटी के सदर रुस्तम खान, वर्किंग कमेटी के सदस्यगण रईस अहमद, तौहीद खान, नसीम खान, अजहर खान, आरिफ खान,  अबुल हसन, मोहम्मद अली, नौशाद अली, अब्दुल रहमान ठेकेदार, रियाज खान, सिराज खान, फिरोज अहमद खान, अयान शाह, अमान शाह, अदीब शाह , मोहम्मद हसन, वाजिद अंसारी, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद इरफान सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान हज कमेटी के पूर्व सदस्य हमीद अहमद शाह ने मंच का संचालन किया और आखिर में आभार व्यक्त किया।