जामा मस्जिद सेक्टर -6 में हज यात्रियों का सम्मान, अवाम से दुआ और माफी की गुजारिश

जामा मस्जिद सेक्टर -6 में हज यात्रियों का सम्मान, अवाम से दुआ और माफी की गुजारिश

 भिलाई/ भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से हज के मुबारक सफर पर जा रहे शहर के हुज्जाजे किराम का शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद सेक्टर-6 में गुलपोशी और इत्र की खुशबू के साथ इस्तकबाल किया गया। यहां मौजूद कमेटी के ओहदेदार-सदस्यों और तमाम नमाजियों ने जायरीने हज को गले मिलकर  मुबारकबाद दी।
इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज इकबाल अंजुम हैदर ने सभी हुज्जाजे किराम की तरफ से अवाम से  गुजारिश की कि इनके हक में दुआ करें, अगर इनसे कभी कोई गलत बात हो गई हो तो अल्लाह की रज़ा के लिए  एक दूसरे को माफ करें। इस दौरान इन सभी के हज में आसानी के लिए दुआएं की गई। जायरीने हज ने भी अब तक की जिंदगी में किसी भी गलती के लिए माफी मांगते हुए उनके हक में दुआएं करने की अपील की। 
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर एम आसिम बेग ने बताया के नागपुर , हैदराबाद  और मुम्बई के एयरपोर्ट से  भिलाई के 80 से ज्यादा लोग हज के लिए रवाना हो रहे हैं।  कुछ हुज्जाजे किराम फ्लाइट की तारीख बदले जाने की वजह से कुछ दिन पहले  भी रवाना हुए हैं।  भिलाई से इस साल हज जाने वालों में हाफ़िज़ मंज़र हसन, एम आई खान,  इश्तियाक अहमद, शौकत सिद्दीकी, जमील खान, अनीस अहमद , मुस्तफा अली, मुहम्मद सलीम, हमीद खान, शफी मुहम्मद, मुहम्मद मोहसिन, रफ़ीउल हक़, इजराइल सिद्दीकी, मंसूर आलम, इस्माइल गौरी, सैयद यूनुस, ज़ाकिर अहमद काज़ी, रिज़वान अंसारी, नसरुद्दीन, मुहम्मद  फहीम, मिर्जा इरफान बेग, फिरोज हुसैन, अब्दुल राशिद, डॉक्टर अब्दुल हक, शेख सखावत, गुलाम रसूल, डॉक्टर आदिल, अफ़ज़ल अनीस, अयाज़ अहमद, हसन कोया, हमीदुल्लाह खान, एजाज़, अजमेर, वहीद, हमीदुद्दीन सिद्दीकी, जी एम अंसारी , गुलाम हसीब अंसारी  और इमरान खान का मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद इस्तेकबाल किया गया। 
ट्रस्ट के सदर एम आसिम बेग , सेक्रेटरी सैयद हुसैन , हमीदुल्लाह सिद्दीकी , जमील अहमद, वज़ी अहमद, तहूर पवार, सैयद  आतिफ अली, अब्दुल हफीज, जमील कुरैशी, अब्दुल ज़ाकिर खान, इब्राहिम कादरी, मुर्तजा हुसैन, जफर जावेद, अलीम सिद्दीकी, शमीम अहमद, नसीम खान, अब्दुल कलाम, जिया अहमद, हकीम चौधरी, फ़राज़ अहमद, ज़मीर अहमद, शमशेर खान, शाहिद खान, जुल्फिकार अली, अरमान बेग ,एम ए परवेज़, असदुद्दीन हैदर, रकीब बेग, मुहम्मद अज़हर, ज़मीर मुहम्मद और अनवर मुअज्जन  सहित तमाम लोगों ने सभी जायरीनों को मुबारकबाद दी।