राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, बारिश में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, बारिश में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

भिलाई नगर/  देश के युवाओं के साथ हो रहे खिलवाड़, छात्र छात्राओं पर किए गए लाठी चार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बर्बरतापूर्वक हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने 22 जुलाई, बुधवार को दोपहर चंदूलाल चंद्राकार चौक, सुपेला पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। बरसते पानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे  कांग्रेसियों के साथ पुलिस कर्मियों की झड़प भी हुई। पुलिस कर्मियों ने पुतले को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर दिया । इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। एक दिन पूर्व लोकसभा भवन के समक्ष पुलिस प्रशासन ने जिस बर्बरता ढंग से छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज किया उससे पूरा देश उद्वेलित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार की इस दमन विरोध करने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस तरीके से हिरासत में लिया उससे पूरे देश में भाजपा के विरुद्ध जमकर आक्रोश है। इस आक्रोश को अपनी अभिव्यक्ति देने जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंचे। सुपेला चौक पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी शर्म करो, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, भाजपा सरकार निकम्मी है, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो आदि जमकर नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क था और सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। बरसते पानी में पुतला लेकर जब कांग्रेसी पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनके हाथ से पुतला छीनने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झूमा झटकी चलती रही। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अंततः पुतले में आग लगा दी। कुछ समय के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जलते पुतले को अपने कब्जे में लेकर पुलिस कर्मियों ने उसकी आग बुझाई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि जंतर मंतर से अपने हितों को लेकर पैदल मार्च करने करते छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने जिस बर्बरता ढंग से लाठी प्रहार किया है वह अमानवीय है। छात्रों के साथ उनके माता-पिता भी थे। पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है और हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना दिया। उनके साथ भी किए गए दुर्व्यवहार से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आ गया है। भाजपा की सरकार को हम जब तक केंद्र से हटा नहीं देते, तब तक चुप नहीं बैठेंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,केशव बंछोर, गिरवर बंटी साहू,ब्रजमोहन सिंह, इरफान खान,नरसिंह नाथ, जी राजू, दिनेश पटेल, मोहम्मद रफीक, शीज़ु ,संदीप निरंकारी, सीजु एंथनी, अरुण सिसोदिया, डी कामराजू, तुलसी पटेल, केशव चौबे,राजेश चौधरी, शमशेर सिद्दीकी, निरंजन बिसाई, विनोद यादव,मेरिक सिंग, दर्शन सिंह, भुवनेश्वरी,रविंदर सिंह, हीरा शंकर साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, डी नारायण, शोएब मोहम्मद खान, गौरव श्रीवास्तव,चुम्मन देशमुख, अमृत पाल सिंह,दीपक भाटिया, विनोद गुप्ता, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, रामेश्वरी गायकवाड़, गोविन्द कोसले, इतवारी देवांगन, तरुण बंजारे, जागेश्वरी साहू,शर्शिज घोष, तुषार, रोहन, अजय यादव,मनीष शुक्ला, विष्णु बारले, घटोत्कच शुक्ला, सुमन देशमुख , अज्जू अहमद चौहान ,जानिसार अख्तर, यश, आयुष चंद्र ,अशुमन ,अनमोल चौबे, इस्माइल खान, सोनू अंसारी ,आजाद अली अंसारी, रेखा देवी,कैक्टि देशमुख,अनीशा बघेल,पिंकी वर्मा, शशिकांत साहू , राजेंद्र रजक, अशोक सिंहा, दिवाकर गायकवाड़, सुरेंद्र वाघमारे, चंद्रकांत ,अकरम शेख़, जी याकूब, सुरेश वर्मा, रामा विश्कर्मा, दुर्गा साहू,संजय साहू,अरविन्द राय,योगेश राव, सलमान, दानवीर देवांगन,शिव साहू,राजेश यादव, उमा शंकर साहू, जोहान सिन्हा,अमन शर्मा,जोसेफ साबू,प्रमोद यादव, संदीप कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।