भिलाई में मुस्लिम समाज ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया आजादी का पर्व, मस्जिदों और सामाजिक स्थलों पर शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की ओर से जामा मस्जिद सेक्टर-6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के सामने झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ट्रस्ट के सदर एम आसीम बेग ने भारतीय फौज के रिटायर्ड अफसर /भूतपूर्व सैनिकों और ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव मेंबर के साथ देश की शान तिरंगा झंडा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया। राष्ट्रगान देश भक्ति के नारों से राष्ट्र भक्ति का भावनात्मक माहौल बना रहा। भूतपूर्व सैनिकों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। रिटायर्ड कैप्टन मुहम्मद जमाल व अन्य भूतपूर्व सैनिकों अब्दुल समद , मुहम्मद रफीक , एम डी इलियास और एम डी अनीस अहमद की मौजूदगी में छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता सुनाकर लोगों का मन जीत लिया। आयोजन में ट्रस्ट के पूर्व सदर जमील अहमद , वजी अहमद , एम एच सिद्दीकी , अलीम सिद्दीकी , हाफिज मंज़र , प्रसाद राव , शमशेर खान , तारिक, सैयद हुसैन सेक्रेटरी, अब्दुल हफिज , अशरफ बेग पूर्व सेक्रेटरी , हमीदुल्लाह सिद्दीकी , जमील कुरैशी , आतिफ अली ,अब्दुल जाकिर खान , असद उद्दीन हैदर , अब्दुल नसीम खान, वजी अहमद , अलीम सिद्दीकी , एम एच सिद्दीकी, एम आई खान , रकीब बेग अब्दुल कलाम ,मुहम्मद जमीर , जिया अहमद , फ़राज़ अहमद , हाफिज मंज़र , शाहिद खान , तहूर पवार , परवेज़ अहमद , फ़िरोज़, हनीफ , साहिल , फैजान , शायान बेग , रहमान, मार्थोमा कमेटी के अध्यक्ष शाजू भाई और पादरी साहो सहित कई सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।
हाउसिंग बोर्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
यौम ए आज़ादी के 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर ईद मिलन ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह मनाया गया। भिलाई मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी ताहिर सिद्दीकी, पार्षद पीयूष मिश्रा एवं समाज के लोगों की गरिमामयी मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर देश की सेवा कर चुके जाँबाज़ रिटायर्ड जवानों ने भी शिरकत की। आयोजन में हाजी एम. एच. सिद्दीकी, इफ़्तेख़ार सिद्दीकी, रियाज़ खान, रशीद खान, फ़िरोज़ अहमद, जावेद अहमद, अहमद हुसैन, ज़ाकिर हुसैन, मुश्ताक़ अहमद, हाजी नसीरुद्दीन,सैय्यद इरफ़ान रिज़वी, हाजी इफ़्तेख़ार खान, सैय्यद आतिफ़ अली,सेवानिवृत्त कैप्टन जमाल, अबरार रज़ा, दिलशाद अली, नज़ीर हुसैन और सुब्हान अंसारी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों की भागीदारी रही।
हुसैनी मस्जिद कर्बला मैदान में फहराया तिरंगा
यौमे आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर हुसैनी मस्जिद कर्बला मैदान भिलाई में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में हुसैनी मस्जिद कमेटी के सदर नबी गुलाम शेख के साथ गुलाम सिद्दीकी, शेख पीर जहाँ, निजाम, बाबु, शब्बू, सुद्दन, वजीर, रफीक कुरैशी, वहाबुद्दीन उर्फ़ मुन्ना, गुलाम उस्मानी, छोटू, फ़ैयाज़, रेहान उर्फ़ लाला, जावेद, रियाज, खुर्शीद, इसराइल अंसारी एवं सलीम सहित समाज के अनेक लोगों का योगदान रहा।