1001 दीपों से जगमगाया सेक्टर-2 शिव मंदिर, नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनसेवा को किया नमन
भिलाई/देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए भिलाई के सेक्टर-2 स्थित शिव मंदिर आशीर्वाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंडल महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रति किए गए कार्यों और उनके दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 1001 दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। साथ ही सेवा के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी सरोज, जिला उपाध्यक्ष निर्मला नायडू, महामंत्री लक्ष्मी जोशी, कोषाध्यक्ष यशोदा साहू, उपाध्यक्ष ऊषाक्षीरसागर सागर, उपाध्यक्ष ज्योति सोनी, प्रशांत क्षीरसागर, कार्यकर्ता रानी सहित पूर्व मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भावना को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेक्टर-2 शिव मंदिर आशीर्वाद की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराते हुए हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आयोजन संपन्न हुआ।