वार्ड 41, केलाबाड़ी में “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने सराहा

वार्ड 41, केलाबाड़ी में “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने सराहा

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड को कसारीडीह बोरसी मंडल दुर्ग-64 के वार्ड क्रमांक 41, केलाबाड़ी में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम का आयोजन इकराम कुरैशी के निवास पर किया गया, जहां प्रकाश साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में इकबाल सिद्दीकी (बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा) और कारण राजपूत (बूथ अध्यक्ष, वार्ड 41) सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है और यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करता है।
अंत में सभी ने कार्यक्रम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आपसी चर्चा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।