भिलाई: ईद मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं का सम्मान
भिलाई। हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से ईद मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन जामा मस्जिद सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में रखा गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री सबा अंजुम- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पद्मश्री, आशा बहन-ब्रह्मा कुमारी सेक्टर-7, तंजीन इरफान- पत्नी इरफान उल हक एएसपी बटालियन बालोद, सरस्वती धनेश्वर- अंतर्राष्ट्रीय शांति समिति प्रमुख और मानवाधिकार आयोग के सदस्य, डॉ. शबाना बीआईटी दुर्ग, रुबीना-प्रिंसिपल नेहरू नगर स्कूल, कौसर प्रिंसिपल क्रिसेंट पब्लिक स्कूल फरीद नगर भिलाई दुर्ग, शिखा रॉय- कांग्रेस प्रदेश सचिव, प्रभा राव- सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग , पोलम्मा- सामाजिक कार्यकर्ता दुर्ग, शायना कुरैशी- पुलिस विभाग, काउंसलर, अंजुम अली-अल-मदद सोसायटी और यास्मीन खान सदर इकरा टीचर्स एसोसिएशन थे। आयोजन में विभिन्न क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में कमेटी की ओर से शाहीन खान, नसीम सुल्तान, कौसर कुरेशी, शबनम खान, रजिया,अक्सा अली, जकिया, सायरा, सैय्यदा, शबनम अली, रख्शंदा हारून, शाहीन निज़ामी, रेहाना परवीन, साकिबा, जरीना, शाइस्ता, समारा नसीम, रुखसार आरिफ, रूही, अजरा बेगम, सीमा खान, कमरुन्निसा, फरजाना अली,आयशा बेगम, कमरुन और सीमा जावेद सहित अन्य का योगदान रहा।