योगलंगर परिसर दशहरा मैदान रिसाली में स्टोर रूम निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

योगलंगर परिसर दशहरा मैदान रिसाली में स्टोर रूम निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

भिलाई नगर/ योगलंगर परिसर दशहरा मैदान, रिसाली में स्टोर रूम निर्माण कार्य का भूमिपूजन 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर योगलंगर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय राम, सचिव संजय उके, परमजीत बिरदी, उल्लास कोपुलवार, अनिल ठाकुर, नारद वैष्णव, कार्तिक ठाकुर, आर.एस. अग्रवाल, गीता सिंह, सरोज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।