फर्जी सिम कार्ड से संगठित धोखाधड़ी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सिम कार्ड से संगठित धोखाधड़ी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में फर्जी सिम कार्ड के जरिए संचालित संगठित धोखाधड़ी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा लोगों के नाम से सिम कार्ड लेकर उन्हें कमीशन के आधार पर बेचकर अवैध आर्थिक लेन-देन में उपयोग किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी आयुष ताम्रकार (19 वर्ष), निवासी रिसाली बस्ती ने 3 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके परिचित ने विश्वास में लेकर उसके नाम से सिम कार्ड प्राप्त किया और उसे वापस नहीं किया। जांच में सामने आया कि आरोपी टी. भार्गव राव प्रार्थी को मोबाइल दुकान ले जाकर उसके नाम से सिम जारी कराया और उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद उक्त सिम को क्रमशः अन्य आरोपियों को अधिक कीमत पर कमीशन के आधार पर बेचा गया, जिससे एक संगठित नेटवर्क तैयार कर अवैध लेन-देन किया जा रहा था।
मामले में थाना नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 4 आरोपियों को 4 मई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। एक अन्य आरोपी फैजान कुरैशी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
टी. भार्गव राव (20), लक्ष्मीनगर रिसाली;
ज्ञानेश मंडावी (19), इंदिरानगर उतई;
हर्षित साहू (21), रिसाली गांव नेवई;
दीपक प्रजापति (20), खुर्सीपार भिलाई।
घटना का कारण:
आर्थिक लाभ के लिए कमीशन पर फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराकर अवैध लेन-देन करना।
जप्त सामग्री:
3 नग मोबाइल फोन।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई, प्यारे लाल साहू, शाहबाज खान तथा एसीसीयू भिलाई टीम की सराहनीय भूमिका रही।