पंडित नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू भवन में हुआ आयोजन
भिलाई नगर । भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोसा नगर, सुपेला, भिलाई द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि पर एक गरिमामयी पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया गया।
यह सभा आज सुबह 10:00 बजे वार्ड क्रमांक 17 स्थित नेहरू भवन पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ उपस्थित रहे।
62वीं पुण्यतिथि का आयोजन पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री "भारत रत्न" पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राष्ट्र निर्माण को किया याद ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने में नेहरू जी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा और देश की सार्वजनिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके
आदर्शों पर चलने का संकल्प सभा में उपस्थित सभी कांग्रेस सदस्यों ने नेहरू जी के पंचशील सिद्धांतों, धर्मनिरपेक्षता और समावेशी भारत की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विशेष रुप से नरसिंह नाथ, केशव चौबे ,विनोद यादव, बंटू शर्मा , इस्माईल खान, दुर्गेश ताम्रकार, राजेंद्र महिलांग, हीरा शंकर साहू ,दीपक भाटिया ,मो.शोएब खान, ,लादूराम सिन्हा, श्रीमती पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, संदीप साव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भारत के शिल्पी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया कार्यक्रम में कांग्रेस जन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।