दुर्ग शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ऋषि साहू की मजबूत दावेदारी
दुर्ग/दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच एनएसयूआई से छात्र राजनीति की शुरुआत कर युवा कांग्रेस में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता ऋषि साहू का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
सहज, सरल एवं कुशल कार्यशैली के कारण युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। युवा वर्ग के बीच उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को लेकर कार्यकर्ताओं में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।ऋषि साहू द्वारा दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश किए जाने के बाद समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर की राजनीतिक गलियारों में भी उनके नाम की चर्चा लगातार तेज हो रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच मजबूत संपर्क उन्हें इस दौड़ का मजबूत दावेदार बना रहा है।