गुटखा माफिया पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, दो यूनिटों पर रेड, 10 गिरफ्तार
दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। थाना अंडा पुलिस एवं एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुथरेल एवं अंडा क्षेत्र में संचालित दो अवैध गुटखा निर्माण एवं पैकेजिंग इकाइयों पर दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत कुछ स्थानों पर अवैध रूप से गुटखा निर्माण और पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अंडा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ग्राम कुथरेल और अंडा क्षेत्र स्थित संदिग्ध स्थलों पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से गुटखा निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, रसायन, विभिन्न प्रकार की मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा बड़ी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित गुटखा उत्पाद बरामद किए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति और अधिकार के अवैध रूप से गुटखा निर्माण एवं पैकेजिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने समस्त सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते
बिरेन्द्र तिवारी (47 वर्ष)
निवासी – ग्राम नरैनी, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश
सुभाष कुमार गौतम (25 वर्ष)
निवासी – ग्राम इब्राहिमपुर, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश
सुनील कुमार राजपूत (30 वर्ष)
निवासी – ग्राम सकरन, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
करण राजपूत (18 वर्ष)
निवासी – ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
राजू मस्ताना (32 वर्ष)
निवासी – ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
राजकुमार यादव (47 वर्ष)
निवासी – ग्राम बेरीखेड़ा, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश
रमेश कुमार निषाद (40 वर्ष)
निवासी – ग्राम अदावल, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
सतेन्द्र कुमार यादव (35 वर्ष)
निवासी – ग्राम इटाहरा, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश
सोनू यादव (35 वर्ष)
निवासी – रतनलाल नगर, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश
बसंत राजपूत (20 वर्ष)
निवासी – ग्राम जमुनाखेड़ा, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश
जप्त सामग्री
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—
गुटखा निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार का कच्चा माल
रसायन एवं अन्य मिश्रण सामग्री
गुटखा निर्माण मशीनें
पैकेजिंग मशीन एवं पैकिंग सामग्री
तैयार गुटखा उत्पाद
अर्द्धनिर्मित गुटखा सामग्री
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से गुटखा निर्माण एवं पैकेजिंग कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से यह कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।