रावण दहन के दिन कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, शांति नगर में बांटे ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ’ के पंपलेट

रावण दहन के दिन कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, शांति नगर में बांटे ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ’ के पंपलेट

भिलाई / भिलाई में कांग्रेस का 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान: शांति नगर मैदान में पंपलेट बांटकर मुख्य  चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर भिलाई में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मोर्चा खोल दिया गया है। रावण दहन कार्यक्रम में।शामिल होने।आए लोगो के बीच ज्ञानेश कुमार हटाओ  देश बचाओ नारे लगा कर चुनाव आयुक्त का विरोध किया गया । दशहरा के दिन शाम को शांति नगर दशहरा मैदान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर सुपेला के अध्यक्ष  नरसिंह नाथ के नेतृत्व में 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के तहत रावण दहन  कार्यक्रम में उपस्थित  आम जनता ,  व्यवसाय  करने।आए लोगो के बीच पहुंचकर  पंपलेट वितरण किया गया।  इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की पुरजोर मांग की।
यह गरिमामायी कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर सुपेला के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर , भिलाई नगर पालिक निगम के महापौर नीरज पाल  और साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पंपलेट वितरण के दौरान भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर  ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र और आम जनता के मताधिकार की रक्षा करना आज सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस का यह जन-अभियान हर नागरिक तक वोटों की चोरी के इस पर्दाफाश को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पार्षद अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, राजेंद्र महिलांगे, गोविंद कोसले, संजीत चक्रवर्ती, अजय शिरबाविकर, विष्णु बारले,कन्हैया चुरहे,राजकुमार चौधरी राजेश यादव ,राजकुमार बंजारे, अंजली भवते, पीला लाल देशमुख, नरेंद्र, दिनेश, धन्नू लाल टंडन, रवि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।