जयकारों और प्रार्थनाओं के बीच शिवनाथ तट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

जयकारों और प्रार्थनाओं के बीच शिवनाथ तट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और आराधना के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दे रहे हैं।
शिवनाथ तट पर भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनके चरणों में प्रार्थना की और भावुक मन से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विदाई देने की परंपरा का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालु मां से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उन्हें अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण देकर विदाई दे रहे हैं।