बढ़े हुए बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, बिजली कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पुतला दहन करेगी जिला कांग्रेस

बढ़े हुए बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, बिजली कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पुतला दहन करेगी जिला कांग्रेस

भिलाई /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार बढ़ाई जा रही बिजली दरों और अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन शाम 4 बजे अम्बेडकर चौक पावर हाउस बिजली कार्यालय पहुंचकर बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, एआईसीसी सदस्यों, विधायक-पूर्व विधायकों, महापौर-पूर्व महापौर, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, जोन अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।