मतदाता सूची में नाम खोजना हुआ आसान, ऑनलाइन लिंक जारी EPIC नंबर से विधानसभा की सूची में और दूसरे लिंक से नगरीय निकाय व वार्ड की जानकारी कर सकेंगे प्राप्त
भिलाई/मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम खोजने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत मतदाता घर बैठे दो अलग-अलग लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पहले लिंक https://electoralsearch.eci.gov.in/uesfmempmlkypo के माध्यम से मतदाता अपने EPIC (वोटर आईडी) नंबर के आधार पर विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
वहीं, दूसरे लिंक https://cgsecerms.cgstate.gov.in/u202612 के माध्यम से मतदाता यह पता कर सकते हैं कि उनका नाम किस संबंधित नगरीय निकाय की मतदाता सूची में दर्ज है और उन्हें कौन-सा वार्ड आवंटित है।
इस ऑनलाइन सुविधा से मतदाताओं को अपनी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से संबंधित लिंक खोलकर आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम और वार्ड की जानकारी देख सकते हैं।