घर से उठी दुर्गंध तो हुआ अनहोनी का खुलासा, अंदर मृत मिला शिक्षक

घर से उठी दुर्गंध तो हुआ अनहोनी का खुलासा, अंदर मृत मिला शिक्षक

भानुप्रतापपुर/छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शिक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम पंचायत चौगेल स्थित घर के भीतर शिक्षक का शव मिला है. मृतक की पहचान विमल गोटा के रूप में हुई है. उसके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी का संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गईlसूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी और भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. घर में शिक्षक विमल का शव मिला, जिसे पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने पड़ोसियों के घटना के संबंध में पूछताछ कीlशव की हालत देखकर माना जा रहा है कि शिक्षक की मौत 2 या 3 दिन पहले हुई होगी. शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि शिक्षक घर में अकेले रह रहा था. उसकी पत्नी पेशे से शिक्षिक है. दोनों अलग-अलग रहते थेlपड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर से न कोई बाहर आया, न तो कोई अंदर गया. जब वह घर के पास से गुजर रहे तो तेज दुर्घंग आई, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस को घर से शिक्षक की लाश मिली हैlइस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस उसकी पत्नी और शिक्षक के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है. फिलहाल मौत दो या दिन पहले होने की बात सामने आई है. हालांकि मौत के वास्तविक समय और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगीl