दुर्ग विधानसभा के कार्यकर्त्ताओ ने देखी विधानसभा की कार्यवाही- विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग विधानसभा के कार्यकर्त्ताओ ने देखी विधानसभा की कार्यवाही- विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा से कार्यकर्त्ताओ ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त किये। इसके पूर्व जैन समाज के सोशल ग्रुप ने भी विधानसभा परिसर का भ्रमण किये। 
       भ्रमण के दौरान कार्यकर्त्ताओ ने विधानसभा परिसर में दर्शक दीर्घा, पुस्तकालय तथा केबिनेट मंत्री कक्ष पहुँचे और उनसे सौजन्य मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी लिए। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से कार्यकर्त्ताओ ने विधायक संग भेंट कर राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में जानकारी लिए और अपने क्षेत्र में समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर सभी तस्वीर लिए और सांगनात्मक कार्य करने मार्गदर्शन प्राप्त किये। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ विधानसभा में बजट सत्र, मानसून सत्र और शीत सत्र में होने वाले कार्यवाही की जानकारी दिए। 
     इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओ ने कहा कि यह भ्रमण उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। विधायक गजेन्द्र यादव ने विधानसभा भ्रमण के दौरान प्रश्नकाल में सवाल पूछने और आने की प्रक्रिया,  ध्यानाकर्षण में जनता के मुद्दों को सदन में रखने की जानकारी साझा किये। 
विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के चंडी शीतला मंडल के पदाधिकारी और सभी सदस्यगण और जैन समाज सोशल ग्रुप के सदस्यों को विभिन्न केबिनेट मंत्री से मुलाकात कराये और उनके विभाग से संबंधित होने वाले कार्य की विधिवत जानकारी दिए इस मुलाकात को कार्यकर्त्ताओ ने कहा की मानसून सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समीप से समझने का अवसर मिला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समीप से समझने का अवसर मिला। 
       विधानसभा भ्रमण के दौरान 
मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, पार्षद रेशमा सोनकर, सरस निर्मलकर, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, उपाध्यक्ष दिनेश नलोड़े, शीतल जांगिड़, सीमा तिडके, नितेश जैन, कन्हैया चंद्राकर, क्षमा तिवारी, दामिनी सोनी, भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल, नीलकमल साहू, कुलेश्वर साहू, दुर्गा यादव, बिट्टू साहू, कालिंद्री साहू, गोलू सोनकर, गोपेश्वर सोनी, शेख साहिल, मन्नू लाल साहू, दिलीप साहू, दीपक चंद्राकर, संतोष निर्मलकर, संतोषी ठाकुर, अजीत चतुर्वेदी, तुकेश साहू, विजय साहू, टॉमिन साहू, चंद्र प्रकाश साहू, खुशबू साहू, भुनेश्वरी निर्मलकर, कौशल कुमार सेन, पूर्णिमा साहू, अनिल साहू, सरोजिनी साहू उपस्थित रहे।