छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक कॉलेज छात्रा इंस्टाग्राम पर जॉब ऑफर से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगी का शिकार हो गई
![छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक कॉलेज छात्रा इंस्टाग्राम पर जॉब ऑफर से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगी का शिकार हो गई](https://kalamveernews.com/uploads/images/2024/07/image_750x_66a737a9e638d.jpg)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक कॉलेज छात्रा इंस्टाग्राम पर जॉब ऑफर से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगी का शिकार हो गई। साइबर चोरों ने छात्रा को झांसे में लेकर उसके खाते से 3 लाख रुपए से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए। छात्रा ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस से की है।मामला सुपेला थाना के स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत 7वीं बटालियन कातुलबोड़ का है। यहां मकान नंबर सी 6 निवासी लक्ष्मी टंडन (20वर्ष) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो कॉलेज गोइंग स्टूडेंट है। उसने 14 जुलाई 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर एक जॉब से जुड़ा रील देखा था। उसने उसमें दिए लिंक में जाकर जॉब के लिए अप्लाई किया था।