जिला चिकित्सालय दुर्ग में लू प्रबंधन वार्ड

दुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय दुर्ग में लू प्रंबधन वार्ड बनाया गया है। जिसमें 06 बेड का ए.सी. वार्ड एवं 05 बाथ टब और 01 बर्फ बनाने की मशीन की व्यवस्था किया गया है। जिसमें लू लगने के कारण बुखार आने वाले मरीजों का ईलाज किया जाता है। साथ ही जिनको बहुत ज्यादा फीवर होता है उनको ठण्डें पानी से नहलाकर भी ईलाज किया जाता है। सिविल सर्जन डॉ. हेमन्त साहू ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था छत्तीसगढ़ में मात्र 02 जिला चिकित्सालय (रायपुर एवं दुर्ग) में है।