दुर्ग में अवैध नल कनेक्शनों पर निगम का बड़ा अभियान, बिना अनुमति कनेक्शन तुरंत काटने के निर्देश
दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्गनगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में अवैध रूप से लगाए गए नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का नल कनेक्शन स्थापित करना पूरी तरह नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार अब ऐसे सभी अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बिना स्वीकृति कनेक्शन लगाने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध नल कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं और इसमें संलिप्त ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिक निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विधिवत स्वीकृति लेकर ही नल कनेक्शन लें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कार्य से दूर रहें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।