पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग में जश्न, विधायक ललित चंद्राकर के निवास पर गूंजे जीत के नारे

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग में जश्न, विधायक ललित चंद्राकर के निवास पर गूंजे जीत के नारे

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय  ललित चंद्राकर के निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग हर्षोल्लासपूर्वक जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर आतिशबाजी की गई एवं ढोल-नगाड़ों की सुमधुर धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। विधायक श्री चंद्राकर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजनों को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*बंगाल की धरती से जुड़ा है विशेष नाता*  
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा, _“यह विजय त्याग, तपस्या और अडिग विश्वास की सच्ची जीत है, जो जन-जन के भरोसे और समर्पण का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की धरती है। आज वहां कमल का खिलना हर राष्ट्रभक्त के लिए गर्व का क्षण है।”_

उन्होंने कहा, _“मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पश्चिम बंगाल के मंतेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के निर्देश पर मुझे 40 दिन तक प्रवास कर काम करने का अवसर मिला। वहां की जनता से सीधा संवाद कर, घर-घर जाकर मोदी जी की गारंटी और विकास की योजनाओं को पहुंचाया। आज मंतेश्वर से हमारे प्रत्याशी श्री सैकत पंजा जी की विजय ने उस 40 दिन की मेहनत को सार्थक कर दिया। यह जीत वहां के बूथ स्तर के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है।”_

*मोदी जी के विकास मॉडल पर जनता की मुहर*  
श्री चंद्राकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर जनता ने विकास को चुना है। असम में डबल इंजन सरकार के काम पर मुहर लगी है और पुडुचेरी की जनता ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है। _“यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र की जीत है। 5 राज्यों के जनादेश ने 2024 के लिए देश का मूड बता दिया है।”_

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचार के लिए काम करता है। बंगाल जैसे राज्य में जहां कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया, वहां मिली यह जीत उन सभी बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विधायक निवास में आयोजित जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर बधाई दी। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय भाजपा, तय भाजपा’ के नारों से गूंज उठा।

*इस अवसर पर ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*  
दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष  मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा  रितेश जैन, जिला उपाध्यक्ष  महेश जैन, जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ  नरेश शर्मा,  पिंटू चोपड़ा, पंकज खरिया, नागेन्द्र मोनू चौधरी  विजय जैन,  संदीप श्रीवास्तव, पार्षद  निलेश अग्रवाल,  शेखर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।