आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 36 हजार नकद व 3 मोबाइल जब्त
दुर्ग/जुआ/सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन एवं 36,100 रुपये नगद राशि जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने होटल ऋषि के पास कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
पूछताछ एवं जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 305/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :
मोहसिन खान (20 वर्ष), निवासी रिसाई पारा, धमतरी
राहिल खान (23 वर्ष), निवासी रिसाई पारा, धमतरी
जप्त सामग्री :
03 नग मोबाइल फोन
नगदी रकम 36,100 रुपये
घटनास्थल :
होटल ऋषि के पास, रेलवे स्टेशन के सामने, थाना मोहन नगर क्षेत्र, दुर्ग
घटना का कारण :
आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु रुपए पैसों का दांव लगाना।
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।