दीपक बैज के जन्मदिन पर जनहित की पहल, निशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण कार्यक्रम

दीपक बैज के जन्मदिन पर जनहित की पहल, निशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण कार्यक्रम

दुर्ग/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शासकीय स्कूल दुर्ग में एक दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों की आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं शिविर के आयोजक अय्यूब खान ने बताया कि कई बार बच्चों की दृष्टि कमजोर होने के बावजूद वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में समय पर नेत्र परीक्षण, उचित उपचार और जरूरत पड़ने पर चश्मा उपलब्ध कराने से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से दीपक बैज के जन्मदिन पर यह जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उनका नंबर और विवरण दर्ज किया गया। उन्हें जल्द ही निशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। शिविर में डॉ. असरानी ज्योति ऑप्टिकल की टीम ने नेत्र परीक्षण किया।
कार्यक्रम में अय्यूब खान, बेनु राम साहू (प्रभारी, दुर्ग संभाग, किसान कांग्रेस), जसवंत गायकवाड (महामंत्री, एससी विभाग, प्रदेश कांग्रेस), निकहत बानो (प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस), शाहिद इकबाल खान (ब्लॉक महामंत्री, कांग्रेस भिलाई), पुरुषोत्तम सोनवानी सहित नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम उपस्थित रही।