दुर्ग में पेयजल व्यवस्था होगी और मजबूत, महापौर अलका बाघमार ने कराया पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन
दुर्ग/ नगर पालिक निगम,गया नगर क्षेत्र में निर्माणधीन पानी टंकी में फिल्टर प्लांट का पानी पहुंचाने राइजिंग लाईन का विस्तार करने आज पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग ₹121.03 लाख की लागत से होटल मान चौक से गया नगर तक बिछाए जाने वाले राइजिंग पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का आज महापौर अलका बाघमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रारंभ किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा,जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन वित्त विभाग प्रभारी एवं वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद नरेंद्र बंजारे,,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,श्रीमती शशि साहू,पार्षद गोविंद देवांगन,जितेंद्र महोबिया,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता विनोद मांझी,जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ, पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। बढ़ती आबादी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था का निरंतर विस्तार एवं आधुनिकीकरण किया जा रहा है। गया नगर क्षेत्र में जलसंकट दूर करने उच्च स्तरीय जलागार कार्य प्रारंभ हो चुका है इस टंकी में पानी पहुंचाने के लिए राइजिंग पाइपलाइन का यह विस्तारीकरण कार्य की आज विधिवत शुरुआत हो रही है इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा तथा पानी के दबाव एवं वितरण संबंधी समस्याओं में भी सुधार आएगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे जनसुविधा के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र की महिलाओं ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि पाइपलाइन विस्तारीकरण से आने वाले वर्षों में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए नगर निगम एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति होगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनूप सोनी,तुलसी यादव,दिनेश देवांगन,पूर्व पार्षद श्रीमती दीपक देवांगन,आशीष निमजे, मंजूषा तिवारी चंचल तिवारी प्रीति गुप्ता सुनीता देवांगन चंद्रकांत ताम्रकार डॉ.अंकुर तिवारी संतोष यादव,राधा चंद्राकर,नन्द कसेर,मंजू चंद्राकर,अनूप देवांगन सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे।