डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक ललित चंद्राकर बोले—उनका जीवन समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल
बालोद/ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण, विज्ञान, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने डॉ. कलाम के प्रसिद्ध विचार "सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते" का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चेमन, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, बालोद जिला प्रभारी संध्या परगनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेश यदु, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।