उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित सुपेला  ने देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा 

उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित सुपेला  ने देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा 

भिलाई नगर । उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित सुपेला भिलाई में हिंदुस्तान की आजादी का 80 वा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर मुख्य कार्यालय सुपेला पोस्ट ऑफिस के प्रांगण  में सुबह 10 .30 बजे राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी  इस्माईल खान ने ध्वजारोहण  किया  ।
   ध्वजारोहण पश्चात सहकारी  साख समिति मर्यादित की संचालक सदस्यों  एवं स्कूल के बच्चों  द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण  को देश भक्ति से सराबोर कर दिया  । 
  सहकारी साख समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान के द्वारा उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित को कार्यों की जानकारी प्रस्तुत किया गया । 
   स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ  श्रीमती मीनाक्षी दुबे, संचालक   श्रीमती रेहाना खान,रेखा दास, ,रीना ऊके, प्रतिमा पारधी  रजनी मेहर,  सदस्य गण  फ़िरोज़ा बेगम,शमीम अख्तर, धरमबती निषाद,चांदनी देवांगन, रेणु ,मंजू साहू,शैलेश सहित अन्य लोग उपस्थित हुए 
 कार्यक्रम का संचालन उन्नति सहकारी साख समिति के प्रबंधक श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती ने किया ।