अपराध से पहले वार: दुर्ग पुलिस की चेकिंग में 05 पकड़े गए, 10 धारदार हथियार जप्त

अपराध से पहले वार: दुर्ग पुलिस की चेकिंग में 05 पकड़े गए, 10 धारदार हथियार जप्त

दुर्ग /दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों तथा हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों की लगातार चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.08.2026 को थाना मोहननगर क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं पतासाजी की कार्रवाई के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहे कुल 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों में 03 बालिग आरोपी तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 10 नग धारदार हथियार बरामद एवं जप्त किए गए। आरोपियों द्वारा अपने पास धारदार हथियार रखकर क्षेत्र में घूमना पाया गया। सभी प्रकरणों में धारदार हथियार रखने के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पकड़े गए बालिग आरोपियों में जितेंद्र मरकाम, उम्र 24 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंदरा पारा, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग; शैलेश देशमुख, उम्र 22 वर्ष, निवासी गया नगर, दुर्ग, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग; एवं जय देशमुख, उम्र 21 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कंदरा पारा, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग शामिल हैं। इनके साथ 02 विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है, जिनकी पहचान विधि के अनुसार गोपनीय रखी गई है। घटना स्थल थाना मोहननगर क्षेत्र के विभिन्न स्थान रहे।
दुर्ग पुलिस द्वारा क्षेत्र में होने वाली अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराध घटित होने से पूर्व उसकी रोकथाम के उद्देश्य से संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना मोहननगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं तलाशी करते हुए हथियार लेकर घूम रहे व्यक्तियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य अपराध घटित होने से पूर्व संदिग्ध गतिविधियों एवं हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधि अथवा किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपराध की रोकथाम में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध घटित होने से पूर्व उसकी रोकथाम के लिए संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
जप्त सामग्री : कुल 10 नग धारदार हथियार।