घर में चल रहा था जुआ का फड़, दुर्ग पुलिस ने मारा छापा; 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.16 लाख से अधिक नगद समेत ₹5.16 लाख की सामग्री जब्त

घर में चल रहा था जुआ का फड़, दुर्ग पुलिस ने मारा छापा; 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.16 लाख से अधिक नगद समेत ₹5.16 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 34, कैम्प-1, थाना छावनी क्षेत्र में स्थित एक घर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना छावनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा घर में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से पुलिस ने नगदी रकम ₹3,16,930, 52 पत्ती ताश एवं 12 नग विभिन्न कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹2,00,000, जप्त किए। इस प्रकार जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹5,16,930 है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर पिता बब्बर सोनकर उम्र 52 वर्ष निवासी फल मार्केट, कैम्प-2, भिलाई, कलीम खान पिता रज्जाक अली उम्र 67 वर्ष निवासी बाबूलाल किराना स्टोर, कैम्प-2, भिलाई, जी. शिवा शंकर राव पिता जी. रमलू उम्र 47 वर्ष निवासी पदम नगर, भिलाई-3, आशीष ताम्रकार पिता स्व. शंकर लाल ताम्रकार उम्र 42 वर्ष निवासी शंकर नगर, दुर्ग, श्रीधर्मांझी पिता खेत्रो मांझी उम्र 55 वर्ष निवासी बालाजी नगर, खुर्सीपार, प्रेम प्रेमचंद पिता शिवनाथ उम्र 51 वर्ष निवासी सुंदर विहार गार्डन के पास, थाना जामुल, ऐन धन राजू पिता नारायण उम्र 44 वर्ष निवासी संतोषी पारा, कैम्प-2, भिलाई, भगवत प्रसाद पिता मुपत दास उम्र 60 वर्ष निवासी बेरेभाट, थाना नंदिनी, सपन चंद्र डे पिता एम.सी. डे उम्र 54 वर्ष निवासी सुभाष नगर, नंदिनी रोड, भिलाई, राजेंद्र कुमार कौशिक पिता भगवती प्रसाद उम्र 61 वर्ष निवासी सेक्टर-2, सड़क नंबर 14 (9D), भिलाई, दिनेश साओ पिता गुजूर साओ उम्र 42 वर्ष निवासी शासकीय अस्पताल सुपेला के पास, कांट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला तथा बलजिन्दर सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी नेहरू नगर, भिलाई शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।