भिलाई : शुक्रवार देर रात सेक्टर-5 मार्केट में BSP कर्मी पर गैंगस्टर अमित जोश का जीजा लकी जॉर्ज और उसका साथी ने किया तलवार से जानलेवा हमला

भिलाई | शुक्रवार देर रात सेक्टर-5 मार्केट में BSP में काम करने वाले चंद्रकांत वर्मा पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर कोई और नहीं बल्कि एनकाउंटर में ढेर अमित जोश का जीजा लकी जॉर्ज और उसका साथी यशवंत नायडू थे।सूत्रों के अनुसार रात करीब 10 बजे, चंद्रकांत वर्मा मार्केट से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक नीली कार से उतरे लकी और यशवंत ने पहले गाली-गलौज की, फिर तलवार निकालकर चंद्रकांत पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। किसी तरह चंद्रकांत ने भागकर अपनी जान बचाई और रास्ते में एक गाड़ी से लिफ्ट लेकर सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है!घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल लकी जॉर्ज और यशवंत नायडू के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस वारदात के बाद सेक्टर-5 और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर दोनों देखने को मिल रहे हैं। पुलिस अब अमित जोश गैंग के सभी बचे हुए सदस्यों पर नजर रख रही है। अफसरों ने संकेत दिए हैं कि यदि आवश्यक हुआ तो सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी अभियान चलाया जाएगा।