सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया), छत्तीसगढ़ द्वारा भिलाई में "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के अंतर्गत वॉकथॉन का सफल आयोजन

भिलाई/सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया), छत्तीसगढ़ द्वारा आज "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" अभियान के अंतर्गत वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री गिरधारी लाल मीणा, उप महानिरीक्षक (पी0 एस0ओ) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक विविधता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
वॉकथॉन सामरिक मुख्यालय परिसर से प्रारंभ होकर साईं मंदिर चौक, रिसाली चौक, डीपीएस चौक एवं एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय से होते हुए पुनः सामरिक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रसार किया।
सीमा सुरक्षा बल न केवल नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" जैसे राष्ट्र को जोड़ने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियानों को भी समान समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आयोजन कर रहा है। वॉकथॉन जैसे कार्यक्रम इस भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं।