देश वासियों के जनहित का बजट भारत को प्रगति शील बनाने वाला बजट
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के नेता इकराम कुरैशी ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के आम बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज बताया है।
इकराम कुरैशी ने कहा कि कर्तव्य भवन में पहली बार प्रस्तुत किया गया यह बजट देश के लिए एक नया अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला, मजदूर और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इकराम कुरैशी ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।