दुर्ग:विनायकपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों को किया सम्मानित
दुर्ग /दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर में स्थित पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला विनायकपुर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तेल चित्रण पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति छत्तीसगढ़ की पारम्परिक संस्कृत भारत की सांस्कृतिक से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। संस्था के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, माता पिता बच्चों के प्रथम गुरु होते है इस लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी घर में प्रदान करे।"बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, हम उसको जिस सांचे में डालना चाहते हैं, उसमें वो ढल जाते हैं। हमें बच्चों को सही दिशा और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।"
आगे विधायक चंद्राकर ने आगे कहा, "शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हम समाज और देश को बदल सकते हैं। हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना चाहिए।"
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर,शाला विकास समिति अध्यक्ष मोती लाल मार्कण्डे उपसरपंच शशी ठाकुर पंच जगन्नाथ देवांगन आमटी सरपंच दुर्गा साहू विधायक प्रतिनिधि इंद्राणी दिल्लीवार , डोमेन्द्र साहू , प्राचार्य श्रद्धमणी मिश्रा, प्रधान पाठक टिकेंद्र चंद्राकर शिक्षक विजेता सूर्यवंशी, चमेली ठाकुर, मनोरमा हालदार अंजू साहू दीपमाला चंद्राकर, खिलेंद्र कुमार यादव भारतेंद्र कुमार, ललित बाई साहू , भामिनि महार, स्मृति सोनी, ललित गजपाल, मंजूधनकर, प्रीती माला देवांगन, गुंजा साहू ज्योति गजपाल गोदावरी देवांगन संतोष देशलहरे निलेश कुमार साहू रमेश कुमार गजपाल डॉक्टर भूषण दिल्लीवा डॉ सी डी देवांगन मीणा देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।